Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Apply Online – दिल्ली में महिलाओं को 1000 रुपये मिलने की स्कीम

महिलाओं को महिने में 1000 रुपये कब मिलेंगे? महिला सम्मान योजना के लाभ और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानें।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना 2024: दिल्ली सरकार ने 2024 के बजट में गरीब महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये देने का ऐलान किया। महिला सम्मान योजना एक नई पहल है जो दिल्ली सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई है। 2024 के बजट में दिल्ली के वित्त मंत्री आतिशी ने इस नई योजना का ऐलान किया।

यह उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार ने इस योजना के लिए 2 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य दिल्ली की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर किसे, कब से इस योजना का फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए क्या है योग्यता और कौन-कौन से दस्तावेजों का होना जरूरी है|

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का फायदा किसे मिलेगा?

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने एक इंटरव्यू में कहा है कि दिल्ली की करीब 80 प्रतिशत महिला मतदाताओं को इस योजना का फायदा मिलेगा। यानी करीब 45-50 लाख महिलाएं इसके लिए पात्र होंगी। यानी 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का किसे नहीं मिलेगा फायदा

इसके अलावा मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में टैक्स पेयर महिलाओं को शामिल नहीं किया गया है। दिल्ली सरकार का कहना है कि अगर आप पहल से टैक्स दे रही हैं या फिर आप सरकारी कर्मचारी हैं तो आपके पास पहले से आय का स्त्रोत है। इसके अलावा अगर कोई महिला किसी पेंशन योजना का फायदा ले रही है तो भी इस योजना का फायदा नहीं मिलेगा।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना कब से होगी शुरू?

बता दें कि फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि यह योजना कब से शुरू होगी। लेकिन अब जबकि लोकसभा चुनाव 2024 अप्रैल में होने हैं और आचार संहिता का प्रारम्भ होने वाला है, तो उम्मीद है कि जुलाई के बाद ही इसे शुरू किया जाएगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस योजना को अक्टूबर-नवंबर से शुरू होने का भी दावा किया गया है।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़:

– दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड

– आधार कार्ड

– महिला के बैंक खाते का विवरण

– पैन कार्ड

बजट में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा के बाद, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को सेल्फ डिक्लरेशन लेटर भी देना होगा। जिसमें यह लिखा होना चाहिए कि वे किसी भी प्रकार का कर नहीं भरतीं हैं और ना ही सरकारी कर्मचारी हैं।

डेली-न्यूज़ क्लब वेबसाइट पर आपको ऐसी और अधिक जानकारियाँ प्राप्त हो सकती हैं। यह एक प्रसिद्ध और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है जो रोजाना की ताज़ा ख़बरें प्रस्तुत करता है।

आप इस वेबसाइट पर जाकर नए अपडेट्स, सरकारी योजनाएँ, सामाजिक मुद्दों पर लेख, और अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा, आपको व्यापार, क्रिकेट, मनोरंजन, और अन्य विभिन्न क्षेत्रों में भी नए और महत्वपूर्ण समाचार मिल सकते हैं। जैसे ही आप डेली-न्यूज़ क्लब वेबसाइट को पढ़ेंगे, आपको देश और दुनिया की सभी घटनाओं का समर्थन मिल जाएगा।

इससे आप अपने विचारों को समृद्ध कर सकते हैं और सामाजिक दृष्टिकोण को विस्तारित करने में मदद प्राप्त कर सकते हैं।

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *